देवघर,ख़ास बात इंडिया:देवघर साइबर थाना की पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना की पुलिस ने देवघर जिला के करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के सोनारायठाढ़ी बाजार और हड़भंगा, मधुपुर थाना क्षेत्र के लखनुवा और पालाजोरी थाना क्षेत्र के परसनी गांव से आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को इस बाबत आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 13 मोबाइल, 17 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड और 1 पासबुक बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 24 वर्षीय शिराज अंसारी, 21 वर्षीय अजमल अंसारी, 19 वर्षीय अतहर हुसैन, 24 वर्षीय आलम अंसारी, 19 वर्षीय संतोष मंडल, 24 वर्षीय पंचम कुमार, 24 वर्षीय शमीम अंसारी और 25 वर्षीय संजय मंडल का नाम शामिल है। डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि गिरफ्तार साइबर अपराधी शमीम अंसारी और आलम अंसारी का आपराधिक इतिहास है। दोनो साइबर अपराध के मामले में नामजद हैं। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।
Related Articles
अब आठ जुलाई को होगा मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार,आज होगी महत्वपूर्ण बैठक
Spread the loveनई दिल्ली:मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार अब आठ जुलाई को किया जाएगा. मंत्रिमंडल विस्तार से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अहम बैठक होनी है. माना जा रहा है कि इस बैठक में शामिल होने के लिए असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी आज दिल्ली पहुंचेंगे. करीब 22 नए मंत्री शामिल किए […]
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और मुख्तार अब्बास के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार ने लिया ये फैसला
Spread the loveनई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद मोदी सरकार ने तत्काल प्रभाव से स्मृति ईरानी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके पोर्टफोलियों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी और जदयू नेता राम चंद्र […]
Election 2022 Schedule : यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव कब? देखें पूरी सूची
Spread the loveनई दिल्ली:भारत के निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। +10 Post Views: 578