अयोध्या:अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी है।पधानमंत्री नरेंद्र :मोदी ने कुबेर टीला में भगवान शिव का जलाभिषेक किया; मंदिर बनाने वाले मजदूरों पर फूल बरसाए। ज्ञात हो कि अयोध्या में 6 दिन चले धार्मिक अनुष्ठान के बाद 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पीएम मोदी समेत 6 यजमान रहे। उन्होंने विधि-विधान से अनुष्ठान की क्रियाएं पूरी कीं। मोदी हाथ में चांदी का छत्र और चुनरी लेकर राम मंदिर पहुंचे। इसके बाद पीएम ने कमल के फूल से पूजा-अर्चना की। भगवान राम के बालस्वरूप के दर्शन किए। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की आंखों से पट्टी हटाई। 51 इंच की नई मूर्ति को पिछले सप्ताह ही राम मंदिर में रखा गया था। अंत में पीएम ने रामलला के चरणों में साष्टांग प्रणाम किया।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी यजमान का सम्मान किया गया। श्रीराम जन्मभूमि में तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरिजी महाराज, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और मोदी ने लोगों को संबोधित किया। यहां मोदी ने 35 मिनट तक अपनी बात रखी।इसके बाद यहीं मोदी ने 11 दिन का विशेष अनुष्ठान व्रत खोला। पीएम मोदी को निर्मोही अखाड़ा के स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज ने चम्मच से जल पिलाया। मोदी इसके बाद कुबेर टीला गए। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान वे मंदिर निर्माण में शामिल मजदूरों से मिले और उनके ऊपर फूल बरसाए। यहां जटायू की मूर्ति का अनावरण किया।
Related Articles
अपने स्कूल की दोस्त राजश्री से आज शादी करेंगे लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव
Spread the loveनई दिल्ली,ख़ास बात इंडिया: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी आज दिल्ली में होने जा रही है। सगाई हो चुकी है, आज शादी भी हो जाएगी। वे अपनी स्कूल की दोस्त राजश्री के साथ शादी करने जा रहे […]
ईसीएल में सेक्युर्टी विभाग में नव-चयनित विभागीय सुरक्षा प्रहरियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Spread the loveआसनसोल:ईसीएल के डिसेरगढ़ स्थित झालबगान क्लब में सुरक्षा विभाग में नव प्रशिक्षित विभागीय कर्मचारियों के लिए पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। ईसीएल में समय-समय पर सुरक्षा विभाग के द्वारा, आवश्यकतानुसार विभागीय कर्मचारियों में से सुरक्षा विभाग के लिए चयन किया जाता है। प्रायः इन चयनित कर्मचारियों के लिए सुरक्षा का बुनियादी […]
उत्तर प्रदेश:90 और 70 साल की महिलाओं के साथ बलात्कार,शर्मसार हुई मानवता
Spread the loveफतेहपुर,उप्र: फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया हैै. वहीं, दूसरी ओर बलिया में 98 साल की महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई.थरियांव […]