राष्ट्रीय

अयोध्या में विराजमान हुए राम लला,राम मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Spread the love

अयोध्या:अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी है।पधानमंत्री नरेंद्र :मोदी ने कुबेर टीला में भगवान शिव का जलाभिषेक किया; मंदिर बनाने वाले मजदूरों पर फूल बरसाए। ज्ञात हो कि अयोध्या में 6 दिन चले धार्मिक  अनुष्ठान के बाद  22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पीएम मोदी समेत 6 यजमान रहे। उन्होंने विधि-विधान से अनुष्ठान की क्रियाएं पूरी कीं। मोदी हाथ में चांदी का छत्र और चुनरी लेकर राम मंदिर पहुंचे। इसके बाद पीएम ने कमल के फूल से पूजा-अर्चना की। भगवान राम के बालस्वरूप के दर्शन किए। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की आंखों से पट्टी हटाई। 51 इंच की नई मूर्ति को पिछले सप्ताह ही राम मंदिर में रखा गया था। अंत में पीएम ने रामलला के चरणों में साष्टांग प्रणाम किया।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी यजमान का सम्मान किया गया। श्रीराम जन्मभूमि में तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरिजी महाराज, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और मोदी ने लोगों को संबोधित किया। यहां मोदी ने 35 मिनट तक अपनी बात रखी।इसके बाद यहीं मोदी ने 11 दिन का विशेष अनुष्ठान व्रत खोला। पीएम मोदी को निर्मोही अखाड़ा के स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज ने चम्मच से जल पिलाया। मोदी इसके बाद कुबेर टीला गए। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान वे मंदिर निर्माण में शामिल मजदूरों से मिले और उनके ऊपर फूल बरसाए। यहां जटायू की मूर्ति का अनावरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *