बड़ी खबर

दुर्गापुर:कोर्ट परिसर में गंदगी का लगा अंबार,नहीं खुल रही नगर निगम की आंख

Spread the love

दुर्गापुर,मनोहर गुप्ता:साफ सफाई को लेकर दुर्गापुर नगर निगम और लाख ढोल पीट ले,लेकिन यहां गंदगी आज भी मुंह चिढ़ा रही है।दुर्गापुर कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।ज्ञात हो की 1 जुलाई से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है,इसके बावजूद यहां ढेरों प्लास्टिक नजर आ रहे हैं।इस गंदगी को हटाने की फुरसत न तो दुर्गापुर नगर निगम को है,न ही प्रशासन को।इससे प्रदूषण का माहौल पैदा हो रहा है,एक तरफ कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं,दूसरी तरफ गंदगी का अंबार अगर अभी भी दुर्गापुर नगर निगम नहीं जागा तो स्थिति भयावह हो सकती है।कोर्ट परिसर में हर रोज सैंकड़ों लोगों का आना जाना है।आम लोगों का कहना है कोर्ट परिसर को साफ सुथरा होना चाहिए।अब देखना ये है कि नगर निगम की नींद कब खुलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *