नाला,ख़ास बात इंडिया:: प्रखंड मिशन प्रबंधन इकाई (जेएसएलपीएस) ओर से घोबना में मोरवासा आजीविका महिला संकुल संगठन का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मालूम हो कि मोरवासा अजिविका महिला संकूल संघटन का उद्घाटन जे एस एल पी एस के ब्लॉक प्रबंधक गणेश महतो, झारखंड मुक्ति मोचा के प्रखंड अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य मोरबासा पंचायत की मुखिया रानी सोरेन, धीबना पंचायत की मुखिया सावित्री किस्कू, अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। मौके पर जे एस एल पी एस के एडमिन कृष्ण गोपाल पाल ने काफी बारीकी तरह से सखी मंडल के दीदीयों को आत्मनिर्भर और स्वालंबन बनने की और प्रेरित किया ।इस अवसर पर जेएसएलपीएस की सखी मंडल तथा स्वयं सहायता समूह को महिलाओं के द्वारा सामूहिक गीत और नृत्य भी प्रस्तुत की गई।मौके पर साथ ही महिलाओं द्वारा किए गए विभिन्न रचनात्मक कार्यों के बारे में प्रस्तुति की गई।मौके पर महिला सशक्तिकरण तथा ग्रुप संचालन को लेकर सभी वक्ताओं ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया इस अवसर पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष उज्वल मट्टाचार्य ने कहा कि महिलाएं निद हर क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर काम कर रही है आज समाज की महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के उन्नयन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने सभी महिलाओं को प्रेरित करते हुए उन्हें समाज में एक मिसाल कायम करने की बात कही। इस अवसर पर ब्लॉक प्रबंधक गणेश महतो ने महिला सशक्तिकरण तथा समूह संचालन को लेकर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान कलस्टर कोऑर्डिनेटर संजय चक्रवर्ती ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए सभी महिलाओं को प्रेरित किया और कहा कि येपंच सूत्र के नियमों का अक्षरशः पालन करें साथ ही लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर कार्यक्रम में धोबना पंचायत की मुखिया सावित्री किस्कु मोरवासा पंचायत की मुखिया रानी सोरेन, ब्लॉक प्रबंधक गणेश महतो, बीएम गालनी कुमारी, क्लस्टर कॉर्डिनेटर संजय चक्रवर्ती, परिमल यादव, सिसिर माजी, युवा उत्प्रेरक बनलता घोष, झामुमो नेता अनंत मंडल, दीवाकर मुर्म एडमिन कृष्ण गोपाल पाल सहित सभी आईपीआरपी, सीसी सखो मंडल की महिलाएं आदि मौजूद थी।
Related Articles
तेनुघाट जेल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
Spread the loveगोमिया,ख़ास बात इंडिया:तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम विशाल गौरव की अध्यक्षता में की गई.एसीजेएम गौरव ने बंदियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आप को जागरूक करना है। आजादी के 75वे वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आप इस बंदी गृह में रहकर यह […]
भागलपुर: 69 उच्च/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा संवाद का किया गया आयोजन
Spread the loveभागलपुर:पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला अन्तर्गत कुल 69 उच्च/उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न विभागों से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसी क्रम में श्री संजय कुमार सिंह, (भा.प्र.से.) आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर के अध्यक्षता में राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षा […]
गोमिया:डोभी का युवक गोमिया में गिरफ्तार
Spread the loveगोमिया,ख़ास बात इंडिया: थाना क्षेत्र अंतर्गत काल्पनिक नाम (सोनी कुमारी) ने बीते वर्ष 20 जनवरी 2020 को सुसाइड नोट लिखकर अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी लीला समाप्त कर ली थी. युवती ने एक सुसाइड नोट लिखा था कि उसका प्रेमी मोनु कुमार उसकी फोटो को वायरल […]