प्रादेशिक

झारखंड:धोबना में मोरबासा आजीविका महिला संकुल संगठन का किया गया उद्घाटन

Spread the love

नाला,ख़ास बात इंडिया:: प्रखंड मिशन प्रबंधन इकाई (जेएसएलपीएस) ओर से घोबना में मोरवासा आजीविका महिला संकुल संगठन का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मालूम हो कि मोरवासा अजिविका महिला संकूल संघटन का उद्घाटन जे एस एल पी एस के ब्लॉक प्रबंधक गणेश महतो, झारखंड मुक्ति मोचा के प्रखंड अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य मोरबासा पंचायत की मुखिया रानी सोरेन, धीबना पंचायत की मुखिया सावित्री किस्कू, अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। मौके पर जे एस एल पी एस के एडमिन कृष्ण गोपाल पाल ने काफी बारीकी तरह से सखी मंडल के दीदीयों को आत्मनिर्भर और स्वालंबन बनने की और प्रेरित किया ।इस अवसर पर जेएसएलपीएस की सखी मंडल तथा स्वयं सहायता समूह को महिलाओं के द्वारा सामूहिक गीत और नृत्य भी प्रस्तुत की गई।मौके पर साथ ही महिलाओं द्वारा किए गए विभिन्न रचनात्मक कार्यों के बारे में प्रस्तुति की गई।मौके पर महिला सशक्तिकरण तथा ग्रुप संचालन को लेकर सभी वक्ताओं ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया इस अवसर पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष उज्वल मट्टाचार्य ने कहा कि महिलाएं निद हर क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर काम कर रही है आज समाज की महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के उन्नयन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने सभी महिलाओं को प्रेरित करते हुए उन्हें समाज में एक मिसाल कायम करने की बात कही। इस अवसर पर ब्लॉक प्रबंधक गणेश महतो ने महिला सशक्तिकरण तथा समूह संचालन को लेकर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान कलस्टर कोऑर्डिनेटर संजय चक्रवर्ती ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए सभी महिलाओं को प्रेरित किया और कहा कि येपंच सूत्र के नियमों का अक्षरशः पालन करें साथ ही लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर कार्यक्रम में धोबना पंचायत की मुखिया सावित्री किस्कु मोरवासा पंचायत की मुखिया रानी सोरेन, ब्लॉक प्रबंधक गणेश महतो, बीएम गालनी कुमारी, क्लस्टर कॉर्डिनेटर संजय चक्रवर्ती, परिमल यादव, सिसिर माजी, युवा उत्प्रेरक बनलता घोष, झामुमो नेता अनंत मंडल, दीवाकर मुर्म एडमिन कृष्ण गोपाल पाल सहित सभी आईपीआरपी, सीसी सखो मंडल की महिलाएं आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *