रांची:झारखंड की राजधानी रांची से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है.यहां के मांडर इलाके में 13 साल की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. छात्रा अपने अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी, जहां उसके दोस्त और अन्य 6 लोगों ने दुष्कर्म किया.खबरों के अनुसार, छात्रा के दोस्त ने ही पूरी साजिश रची थी। नाबालिग छात्रा की अपने ही गांव के एक लड़के से दोस्ती थी। ऐसे में वह लड़का पीड़िता को झांसे में लेकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां पहले से 6 अन्य लड़के मौजूद थे। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया.इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता को उसकी सहेली के घर पर छोड़ दिया। ऐसे में वह पूरी रात डरी-सहमी रही। अगले दिन सुबह जब अपने घर पहुंची तो घरवाले को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी.पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चार आरोपियों को पकड़ा है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.( वेब दुनिया)
Related Articles
उप चुनाव:भवानीपुर में मतदान जारी,भाजपा प्रत्याशी प्रियंका का गंभीर आरोप
Spread the loveभवानीपुर:पश्चिम बंगाल में भबानीपुर समेत तीन सीटों पर मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के तौर पर भबानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं.भबानीपुर, जंगीपुर और समशेरगंज में मतदान जारी.सुबह से ही सभी निर्वाचन क्षेत्रों के कई बूथों के बाहर लंबी कतारें देखी […]
हिमाचल प्रदेश को चौथा विधानसभा अध्यक्ष देने जा रहा है चंबा
Spread the loveडलहौजी : हिमाचल प्रदेश के नए अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है।आकांक्षी जिला, चंबा हिमाचल प्रदेश को चौथा विधानसभा अध्यक्ष देने जा रहा है। भटियात विधानसभा क्षेत्र से दूसरा विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा। वर्ष 1952 में भटियात विधानसभा क्षेत्र से जयवंत राम उपमन्यु प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने थे। इसके बाद […]
दिवंगत पत्रकार एसपी सिंह को दी गई श्रद्धांजलि,पत्रकारों के हक और हुकूक पर उठी आवाज़
Spread the loveबराकर:पश्चिम बंगाल के बराकर स्थित अग्रसेन भवन में आसनसोल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का एक कार्यक्रम बुधवार को हुआ।ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम के दौरान दिवंगत पत्रकार सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह को पुण्यतिथि पर याद किया गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इससे पहले अतिथियों का स्वागत किया गया।मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे कुल्टी के […]