डलहौजी : हिमाचल प्रदेश के नए अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है।आकांक्षी जिला, चंबा हिमाचल प्रदेश को चौथा विधानसभा अध्यक्ष देने जा रहा है। भटियात विधानसभा क्षेत्र से दूसरा विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा। वर्ष 1952 में भटियात विधानसभा क्षेत्र से जयवंत राम उपमन्यु प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने थे। इसके बाद देशराज महाजन वर्ष 1963 से 1972 तक (दो बार) विधानसभा अध्यक्ष रहे।इसके बाद तुलसी राम वर्ष 2007 से 2012 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे। हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र कांगड़ा जिले के धर्मशाला में चल रहा है। बुधवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भटियात से पांचवीं बार विधायक बने कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है। राजनीति में 37 साल का अनुभव:कुलदीप सिंह पठानिया को राजनीति में लगभग 37 साल का अनुभव है। पठानिया 1985 में पहली बार भटियात से विधायक बने थे। उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री शिव कुमार उपमन्यु को हराया था। 1993 में दूसरी बार विधायक बने। 2003 में तीसरी बार निर्दलीय चुनाव जीते। 2007 में चौथी बार चुनाव जीते। 2022 में पांचवीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित हुए हैं।
