दुर्गापुर,खास बात इंडिया:औद्योगिक शहर दुर्गापुर में देह व्यापार की सूचना मिलते ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस की विशेष शाखा ने एक ब्यूटी पार्लर में दबिश देकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि सिटी सेंटर स्थित बंगाल अंबुजा क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर है।इस पार्लर पर स्थानीय लोगों ने देह व्यापार का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।आखिरकार पुलिस की स्पेशल शाखा ने यहां से 5 पुरुषों और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया और सूत्रों के मुताबिक उन्हें आज दुर्गापुर अनुमंडल अदालत में पेश भी किया गया। सूत्र का कहना है कि इस पार्लर के जरिए लड़कियों को विभिन्न होटलों में भेजा जाता था। इनका ये भी कहना है कि यहां बंगलादेश से महिलाओं को बुलाया जाता था। ब्यूटी पार्लर की आड़ में यहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।हालांकि पुलिस अभी इस मामले की तफ्तीश कर रही है।बताया जाता है कि दुर्गापुर में अन्य जगहों पर भी सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं।
Related Articles
भाकपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए कन्हैया कुमार:बोले,देश का बचाना है तो कांग्रेस को बचाना होगा
Spread the loveनई दिल्ली:जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है. हालांकि उनका विवादों से पुराना नाता रहा है, ऐसे में कांग्रेस में उनकी एंट्री पार्टी को कितना फायदा पहुंचाएगी यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा.कन्हैया कुमार ने भाकपा […]
नव वर्ष पर साढ़े सात हजार घरों में पधारेंगे अवध के राम, नारी शक्ति द्वारा तैयार किया जा रहा अयोध्या पूजित अक्षत प्रसाद
Spread the loveचित्तरंजन:चित्तरंजन नगर शाखा द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र से प्राप्त पूजित अक्षत का घर-घर प्रसाद वितरण के लिए पैकेट तैयार किया जा रहा है।चित्तरंजन नगर की स्थानीय इकाई के राम भक्तों की महिला दल ने एरिया 5 में सामूहिक रूप से अयोध्या में पूजित अक्षत के प्रसाद स्वरूप वस्तुओं को छोटे-छोटे […]
बड़ा फैसला:दुर्गापुजको लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला,आप भी जानिए
Spread the loveकोलकाता: कोरोना काल में दुर्गा पूजा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। पुष्पांजलि और सिंदूर खेला में उन लोगों को अनुमति प्रदान की गई है जिन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं।बड़े पूजा पांडाल में 45- 60 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है जबकि […]