दुर्गापुर,खास बात इंडिया:औद्योगिक शहर दुर्गापुर में देह व्यापार की सूचना मिलते ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस की विशेष शाखा ने एक ब्यूटी पार्लर में दबिश देकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि सिटी सेंटर स्थित बंगाल अंबुजा क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर है।इस पार्लर पर स्थानीय लोगों ने देह व्यापार का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।आखिरकार पुलिस की स्पेशल शाखा ने यहां से 5 पुरुषों और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया और सूत्रों के मुताबिक उन्हें आज दुर्गापुर अनुमंडल अदालत में पेश भी किया गया। सूत्र का कहना है कि इस पार्लर के जरिए लड़कियों को विभिन्न होटलों में भेजा जाता था। इनका ये भी कहना है कि यहां बंगलादेश से महिलाओं को बुलाया जाता था। ब्यूटी पार्लर की आड़ में यहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।हालांकि पुलिस अभी इस मामले की तफ्तीश कर रही है।बताया जाता है कि दुर्गापुर में अन्य जगहों पर भी सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं।
