नई दिल्ली: ओमिक्रोन के कारण कोरोना के तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में तीसरी लहर आना लगभग तय है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का प्रभाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक दिखने लगेगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी की शुरुआत में ओमिक्रॉन का पीक होगा। आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने नए अध्ययन में यह दावा किया है। हालांकि, तीसरी लहर, दूसरी लहर की तुलना में कम घातक होगी। बता दें कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन पाया गया है, जिसे लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। अध्ययन के मुताबिक, तीसरी लहर दूसरी लहर की तरह घातक नहीं होगी। प्रो. अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर यह निष्कर्ष निकाले हैं। इससे पहले प्रो. मणींद्र ने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर ही दूसरी लहर के बाद ही नए म्यूटेंट के आने से तीसरी लहर की आशंका जताई थी। कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर में अपने गणितीय मॉडल सूत्र के माध्यम से आकलन करने वाले प्रो. अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका में फैले ओमिक्रॉन वेरिएंट पर स्टडी शुरू कर प्रारंभिक स्टडी जारी की है। प्रोफेसर अग्रवाल इसपर लगातार शोध कर रहे हैं।
Related Articles
भाजपा में शामिल हुए टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह, बिहार से भी जुड़े हैं उनके तार,पूरी जानकारी
Spread the loveदिल्ली:अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से सांसद हैं। सिंह ने अपनी सियासी पारी कांग्रेस से शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह भाटपारा से टीएमसी के भी विधायक रहे हैं।देश में लोकसभा चुनावों का एलान शनिवार को हो जाएगा। तमाम दल अपनी रणनीतियों को धार […]
West Bengal:लोकसभा चुनाव में हो सकती है शत्रुघ्न सिन्हा और मिथुन चक्रवर्ती में भिड़ंत
Spread the love KOLKATA: इसी साल होने वाले लोकसभा चुनावों में शत्रुघ्न सिन्हा फिर से आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा के सामने बीजेपी मिथुन चक्रवर्ती को मैदान में उतार सकता है। ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या पश्चिम बंगाल की इस सीट पर दो सितारों आपस में टक्कर होगी। […]
नहाय खाय के साथ शुरू हुआ महा आस्था का महान पर्व छठ
Spread the loveसूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ पर्व विधिवत रूप से आज से नहाय खाय से शुरू हो चुका है। समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है। पूजा करने की समस्त सामग्री की खरीदारी की जा रही है। इसके अलावा घाटों की भी सफाई का कार्य किया जा रहा है। पर्व के पहले दिन […]