लाहौर:पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है जो कि लाहौर का है। वीडियो में एक महिला खून से लथपथ भीड़ में घिरी हुई दिखती है। उसने बचने के लिए एक रेस्तरां का रुख किया। इसके बाद पुलिसवालों ने उसे बचा लिया।इस दौरान भीड़ ने ईशनिंदा के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस वीडियो की घटना से सामने आया है कि कैसे पाकिस्तान में हिंदू, ईसाई और यहां तक कि अहमदिया और शिया मुसलमानों जैसे अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए ईशनिंदा के कानून का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे इतर ये भी सामने आया है कि कैसे ईशनिंदा का पता पहनावे और क्यूआर कोड से लगाया जा सकता है।पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून की बात करें तो पैगंबर मुहम्मद से जुड़े मुद्दे पर लिखित या मौखिक अपमानजनक टिप्पणी पर आरोपी को मौत की सजा दी जाएगी, या जीवन के लिए कारावास भी दिया जाएगा। पाकिस्तान में महिला के विरोध में मौत की धमकियां और उपद्रव का मुख्य कारण एक ड्रेस बन गई है, जो कि कुवैती है और उसमें अरबी में शब्द लिखे हैं। ऐसे में लाहौर बाज़ार में कट्टरपंथी भीड़ ने अरबी लिपि देखी और इसे कुरान की आयतों से जोड़ दिया, जबकि इसका कुरान से कोई लेना-देना नहीं है।इसके पहले साल 2022 में एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक पहुंचाने वाले एक ट्रक को जलाने की धमकी दी थी। इसकी वजह यह थी कि उसे 7UP बोतल के “क्यूआर कोड पर पैगंबर मुहम्मद के नाम का शिलालेख” दिखा था। क्यूआर कोड दिखाते हुए उस उग्र व्यक्ति ने कहा कि ये देखें इसमें मुहम्मद का नाम लिखा हुआ है। इस पर पॉडकास्टर और कार्यकर्ता इमरान नोशाद खान ने हस्तक्षेप किया और ट्रक चालक और उसके ट्रक को बचाया। नोशाद खान ने कहा था कि यह जागरूकता में कमी है। इसके पहले 2022 में एक मॉल में स्थापित वाई-फाई उपकरणों पर कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के साथियों के खिलाफ टिप्पणियां चलाने के बाद कराची में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।
Related Articles
मॉस्को से गोवा जा रहे विमान को धमकी मिलने के बाद किया गया डायवर्ट
Spread the loveनई दिल्ली: मॉस्को से गोवा जाने वाली एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद प्लेन को उज्बेकिस्तान के लिए डायवर्ट किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार, रूस की राजधानी मास्को से 240 यात्रियों को लेकर गोवा जा रहे एक चार्टर्ड विमान में शनिवार तड़के बम की […]
मेक्सिको में आए ग्रेस तूफान की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत
Spread the loveमेक्सिको सिटी:पूर्वी मेक्सिको में आए ग्रेस तूफान की चपेट में आने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग लापता हो गए हैं.वेराक्रूज प्रांत के गवर्नर कुइटलाहुआक गार्सिया ने बताया कि शनिवार को 205 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ वेराक्रूज पहुंचे ग्रेस तूफान से […]
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की तबियत बिगड़ी,चलने फिरने में हो रही तकलीफ
Spread the loveब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की तबियत बिगड़ गई है।उन्हें चलने फिरने में परेशानी हो रही है।96 वर्षीय एलिजाबेथ को डॉक्टर्स की देखरेख में रखा गया है।महारानी बकिंघम पैलेस में हैं।महारानी के बेटे प्रिंस चार्ल्स, उनकी पत्नी कैमिला, पोते प्रिंस विलियम्स अब स्कॉटलैंड पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मीगन […]