अयोध्या,Ayodhya: 22 जनवरी का दिन इतिहास में शामिल होने जा रहा है। एक तरफ रामनगरी अयोध्या में रामलला के आगमन को लेकर सभी तरह की हो रही जबरदस्त तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। फिलहाल अयोध्या में उत्सवी माहौल है। दूसरी तरफ, शिल्पकार से लेकर मजदूर तक राम मंदिर को प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार करने में जुटे हैं। इसके साथ ही PM मोदी भी संयम के साथ बताए गए सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Inaugration) को देखते हुए आज यानी मंगलवार से धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू कर दिया गया है। इन सब तैयारियों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव महाराज ने बड़ी जानकारी देते हुए ताया कि धार्मिक कार्यक्रम के आखिरी 3 दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपने के लिए अपनी चौकी पर सिर्फ कंबल बिछाकर सोएंगे।बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 जनवरी 2024 को प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे, ऐसे में उन्हें तमाम तरह के धार्मिक और वैदिक नियमों का पालन भी करना होगा। ऐसे में प्रतिष्ठा के 3 दिन PM मोदी अपनी चौकी पर केवल कंबल बिछाकर सोएंगे। वहीं इन 3 दिनों तक भोजन में सिर्फ फलाहार का सेवन करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि इस प्राण प्रतिष्ठा के लिए PM मोदी ने कठिन से कठिन जो भी नियम होगा वह सबकुछ करने को तैयार हैं। उनको विशेष मंत्रों का जाप करना है, जो उनको पहले ही बता दिया गया है।इस बाबत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंददेव महाराज ने जानकारी दी कि PM नरेंद्र मोदी की ओर से कुछ दान किया जाएगा और उपहार भी दिए जाएंगे। इनका भी पूजन किया जाएगा। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्य यजमान अनिल मिश्रा होंगे। इनकी पात्रता लाने के लिए कुछ धार्मिक कर्म कराए जाएंगे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बताया कि जिन्होंने मंदिर के लिए बलिदान दिया है, उन सभी के प्रतीक के रूप में जटायु जी की मूर्ति बनाई गई है। उन प्रतिमाओं का पूजन स्वयं प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।
Related Articles
प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल ने बेहतर दुर्गा पूजा पंडालों को दिया सोनार बांग्ला शारद सम्मान 2022
Posted on Author ख़ास बात इंडिया
Spread the loveआसनसोल,खास बात इंडिया:प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल मेगासिटी की ओर से बेहतर दुर्गा पूजा पंडालों को सोनार बांग्ला शारद सम्मान से नवाजा गया। ज्ञात हो कि बेहतर प्रस्तुति,प्रतिमा के साथ पूजा समिति की सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए यह सम्मान दिया जाता है।यह तीसरा वर्ष है।इस वर्ष 40 पूजा समितियों की तरफ से प्रपोजल […]
बिना रामराज्य के कल्याण और विकास सम्भव नहीं: इरफ़ान अहमद
Posted on Author ख़ास बात इंडिया
Spread the loveनई दिल्ली: 25 अक्तूबर 2023:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता इरफ़ान अहमद ने कहा कि आज वह खास दिन है जब भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की और अच्छाई की जीत का प्रतीक बनाया। यह न केवल एक युद्ध था, बल्कि आदर्श और अन्याय के बीच की […]
ख़ास बात इंडिया II 11 जुलाई 2021
Posted on Author ख़ास बात इंडिया
Spread the love 00 Post Views: 685