बड़ी खबर

भाजपा ने आसनसोल नगर निगम का घेराव किया,लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

आसनसोल:आसनसोल नगर निगम के विभिन्न वार्डों में कामकाज नहीं होने और भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा ने गुरुवार दोपहर आसनसोल नगर निगम के सामने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी, आसनसोल नगर निगम की भाजपा पार्षद चैताली तिवारी, पूर्व नगर निगम मेयर व भाजपा नेता जीतेंद्र तिवारी, भाजपा प्रदेश नेता कृष्णेंदु मुखर्जी समेत कई नेता मौजूद थे। आसनसोल नगर निगम और नगर निगम के सामने विरोध सभा की गई।ज्ञात हो कि मेयर विधान उपाध्याय की तबियत खराब होने के कारण वह निगम कार्यालय नहीं आ पा रहे हैं,लेकिन भाजपा ने आरोप लगाया कि वे हमारी डर से कार्यालय नहीं आए।इस बाबत डिप्टी मेयर वसीमुल हक और एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी से बात की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *