जम्मू स्थित वैष्णो देवी मंदिर में साल 2022 के पहले ही दिन भगदड़ के चलते हुए दुखद हादसे की वजह कुछ युवकों के बीच विवाद था। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बारे में बताते हुए कहा कि गेट नंबर तीन पर कुछ नौजवानों में कुछ बहस हुई थी और फिर इनमें से किसी को धक्का दिया गया और इस दौरान लोग भागने लगे। इस विवाद के चलते भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई और 12 लोग मारे गए। इस हादसे में 14 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अलावा जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी युवकों के विवाद को ही हादसे की वजह बताया है। उन्होंने कहा कि दर्शन के लिए लाइव में लगे कुछ लोगों के बीच धक्कामुक्की हुई थी, इसके चलते भगदड़ मच गई। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, ‘बहुत अफसोस की बात है। रात 2:30 बजे करीब गेट नंबर पर 3 पर घटना हुई। लाइन में कुछ लोगों में बहस हुई, जिसके बाद धक्कामुक्की हुई। इसके बाद भगदड़ मची। तुरंत ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू हुआ। ऐसा पहले कभी हुआ नहीं था। नवरात्रि में तो बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।’ (साभार:हिंदुस्तान)
Related Articles
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भरा वाराणसी से पर्चा,चार प्रस्तावक
Spread the loveवाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन भर दिया। इससे पहले उन्होंने यहां गंगा नदी के किनारे दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी के नामांकन के मौके पर चार प्रस्तावक मौजूद रहे। इनमें पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर शामिल हैं। काशी की […]
मानस कुमार कोले को फरवरी के लिए मंडल गौरव पुरस्कार-2024 मिला
Spread the loveआसनसोल, 18 मार्च, 2024: पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचानने और मान्यता देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि हर महीने “मंडल गौरव पुरस्कार” प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में, फरवरी 2024 के लिए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/आसनसोल मंडल के अधीनस्थ कार्यरत […]
आसनसोल और कुल्टी में ममता बनर्जी ने किया जन सभाओं को संबोधित,भाजपा पर किया हमला
Spread the loveआसनसोल:चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में शनिवार को कुल्टी और आसनसोल में दो जन सभाओं को संबोधित किया।मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार धर्म की राजनीति कर रही है,जबकि हमलोग हर धर्म के लोगों की […]