नई दिल्ली: भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 15,981 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,40,53,573 पर पहुंच गई जबकि 166 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,51,980 हो गई है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,01,632 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.60 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.07 प्रतिशत है.आंकड़ों के मुताबिक 1 दिन में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में 2,046 की कमी दर्ज की गई है.इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,33,99,961 हो गई है जबकि मृत्युदर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई.मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 9,23,003 नमूनों की जांच की गई जिससे अब तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए जांचे गए नमूनों की संख्या 58,98,35,258 हो गई है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 97.23 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.(वेब दुनिया)
Related Articles
हिमाचल प्रदेश को चौथा विधानसभा अध्यक्ष देने जा रहा है चंबा
Spread the loveडलहौजी : हिमाचल प्रदेश के नए अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है।आकांक्षी जिला, चंबा हिमाचल प्रदेश को चौथा विधानसभा अध्यक्ष देने जा रहा है। भटियात विधानसभा क्षेत्र से दूसरा विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा। वर्ष 1952 में भटियात विधानसभा क्षेत्र से जयवंत राम उपमन्यु प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने थे। इसके बाद […]
जाने माने पत्रकार और टी वी एंकर विनोद दुआ की हालत गंभीर,निधन की खबर हुआ वायरल
Spread the love न्यू दिल्ली: जाने माने पत्रकार और टीवी एंकर 67 वर्षीय विनोद दुआ की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। हालांकि उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए लिखा है,‘मेरे पिता आईसीयू […]
आज से महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर:जानिए कितना महंगा हुआ?
Spread the loveनई दिल्ली:कोरोना काल काल में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच रसोई गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। अगस्त महीने के पहले दिन ही लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. एलपीजी गैस सिलेंडर के ये बढ़े हुए दाम 1 अगस्त यानी आज से लागू हो गए हैं.खबरों […]