समाचार

भागलपुर में जयंती पर याद किए गए भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू

Spread the love

भागलपुर,ख़ास बात इंडिया,जयंत शर्मा की रिपोर्ट:भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार पं० जवाहरलाल नेहरू की जयन्ति आज भागलपुर के  विधायक सह कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता  अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया। सभी उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पं० नेहरू को याद करते हुए उन्हें नमन किया।इस अवसर पर बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सह भागलपुर के माननीय विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि पं० जवाहरलाल नेहरू ने सिर्फ आजादी की लड़ाई में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया अपितु आजादी के बाद एक आधुनिक भारत की नींव रखा। देश का औद्योगिकीकरण, सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना, अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, सिंचाई की वृहत परियोजनाओं और देश में एक जीवंत लोकतंत्र की स्थापना भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जायेगा। वे उच्च कोटि के शिक्षाविद्, समाजशास्त्री व इतिहासकार थे जिसने देश को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने में अपना अहम् योगदान दिया। यह देश राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर स्काउट एवं गाईड के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसके बीच विधायक श्री शर्मा ने मिठाईयों का वितरण किया और बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा० अभय आनन्द, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, नगर अध्यक्ष रविन्द्रनाथ यादव, अभिषेक चौबे, एजाज अहमद, उपाध्यक्ष पूर्वी प्रिंस श्रीवास्तव, सादिक अहसन, राजेश रंजन राजू, प्रवीण झा, राजेश सिंह, सारिक खान, विवेक जैन, राकेश साह, मेहताब आलम, बेचन दास, ओमप्रकाश उपाध्याय, गिरधर राय, कहकशा प्रवीण, सलमा, सिमरन, मन्तशा महजबी, रजिया, सानिया, नूरजहाँ, महाफई खानम, मुन्नी कुमारी, काजल कुमारी, किशमिश कुमारी, प्राची कुमारी, आयुश कुमार, संतोष कुमार, अंकित कुमार, कुशमा कुमारी, रवि भारती, सोनम इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *