जयपुर:बेटी फाउंडेशन के तत्वाधान में जे आई टी कॉलेज जयपुर में पिंक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।एडवोकेट डॉ प्रिया शर्मा को पिंक रत्न सम्मान 2022 से बेटी फाउंडेशन के फाउंडर एवं डाइरेक्टर राज शर्मा एवं राहुल शर्मा जी ने सम्मानित किया। बेटी फाउंडेशन की तरफ से हर वर्ष होने वाले इस कार्यक्रम में देश विदेश से विभिन्न सख्शियतो ने हिस्सा लिया। बेटी फाउंडेशन के फाउंडर एवं डाइरेक्टर राज शर्मा एवं राहुल शर्मा ने बताया कि भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 151 प्रतिभाओं को इस आयोजन में पिंक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर गण मान्य हस्तियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए । एडवोकेट डॉ प्रिया शर्मा ने निबंध प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया है। इन्होनें दो एकल पुस्तक और 6 एन्थोलोजी कम्पाइल की है। ये राजस्थान यूनिवर्सिटी से एम.काम व एल. एल. बी कर चुकी हैं। ये न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। जज बनकर न्याय करना इनका लक्ष्य है। इनकी पहली पुस्तक जी एस टी एक विश्लेषण एवं प्रियाज जीके है। इन्होंने सह लेखक के रूप में 20 एन्थोलोजी में लिखा है। इन्हें वुमन अचीवमेंट अवार्ड, राजस्थान गौरव सम्मान, नारी शक्ति सम्मान, एक्सक्लुजिव वर्ड रिकार्ड, अटल गौरव रत्न अवार्ड, स्त्री2020, दीवाली सम्मान 2022,इंडिया स्टार अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
Related Articles
Kolkata: विश्व उत्सव के रूप में अपनी पहचान बना रहा कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला
Spread the loveकोलकाता : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। यह कोई आम पुस्तक मेला नहीं है। यह एक विश्व उत्सव और विश्व मेला है जो कि पिछले चार दशकों से भी ज्यादा समय से विश्व मानवता और पुस्तक प्रेम का एक मिसाल बन चुका है। वर्तमान समय पर पूरे […]
आसनसोल:पश्चिम बर्दवान कायस्थ समाज की बैठक में किया गया एक मंच पर आने का आह्वान
Spread the loveआसनसोल,खास बात इंडिया:शहर के मां घाघर बूढ़ी मंदिर प्रांगण में रविवार को पश्चिम बर्दवान कायस्थ समाज की एक बैठक की गई।इस बैठक में पश्चिम बर्दवान के विभिन्न क्षेत्रों से कायस्थ समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन की मजबूती को लेकर खास तौर से चर्चा की गई।मीडिया पर्सनैलिटी संजय सिन्हा को […]
चक्रवाती तूफान जवाद मचाने वाला है तबाही,बंगाल,झारखंड और बिहार में होगा असर
Spread the loveपटना,ख़ास बात इंडिया: चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ देश के पूर्वी हिस्से में बड़े पैमाने पर मौसम में बदलाव की वजह बनने वाला है। बंगाल की खाड़ी से उठा ये तूफान पश्चिम बंगाल में काफी तो झारखंड में भी अच्छा असर दिखाते हुए बिहार तक अपना प्रभाव छोड़ेगा। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार […]