आसनसोल:चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में शनिवार को कुल्टी और आसनसोल में दो जन सभाओं को संबोधित किया।मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार धर्म की राजनीति कर रही है,जबकि हमलोग हर धर्म के लोगों की इज्जत करते हैं।धर्म की राजनीति से देश नहीं चलता है।मोदी सरकार लोकतंत्र की धज्जी उड़ा रही है।उन्होंने 100 दिन के बकाया पैसों का भी जिक्र किया और कहा कि केंद्र सरकार किसानों और मजदूरों का हक मार रही है।ममता ने कुल्टी में आदिवासी महिलाओं के साथ नृत्य भी किया और आदिवासियों के हक और हुकूक की बात भी कही।जनसभाओं में प्रार्थी शत्रुघ्न सिन्हा,मेयर विधान उपाध्याय,मंत्री मलय घटक सहित तृणमूल के दूसरे नेतागण भी उपस्थित थे।कुल्टी और आसनसोल,दोनों सभाओं में हजारों की संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद थे।
Related Articles
पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक वोट,बिहार में कम
Spread the loveदिल्ली:लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया।पहले चरण में 102 सीटों पर शाम सात बजे तक 60.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।पहले चरण में कुल 1625 उम्मीदवारों मैदान में थे। इनमें से कई दिग्गजों की किस्मत EVM में […]
भारतीय जनता पार्टी की बैठक में कई मुद्दों पर हुई मंत्रणा
Spread the loveनिरसा,ख़ास बात इंडिया:निरसा पाण्ड्रा मोड़ भाजपा पार्टी कार्यालय में धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान रंजन सिन्हा जी,एवं युवा मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री बंपी चक्रवर्ती जी के उपस्थिति में,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव मनोनीत पदाधिकारियों ने निरसा विधायक श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता को शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया, विधायक जी ने सभी पदाधिकारियों […]
दुर्गापुर:श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का षष्टम आयोजन धूम-धाम के साथ सम्पन्न
Spread the love (राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री ने भेजा शुभकामना संदेश) दुर्गापुर (आकाश शर्मा): पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर शहर स्थित श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का षष्टम आयोजन रविवार देर शाम को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन हुआ। श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 13 महीना 13 मंदिर 13 दिन बाबा […]