समाचार

झारखंड:संथाल परगना के डीआईजी सुदर्शन मंडल ने नाला में पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया

Spread the love

जामताड़ा, खास बात इंडिया,गौतम ठाकुर की रिपोर्ट : संथाल परगना के डी आई जी सुदर्शन मंडल  नाला पुलिस अनुमंडल कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण करने पहुँचे. सबसे पहले अनुमंडल कार्यालय के सामने डी आई जी को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. जिसके बाद डी आई जी ने पुलिस अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया तत्पश्चात उन्होंने ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर और सभी थाना प्रभारीयों से लंबित कांडों की स्थिति पर चर्चा किया। डी आई जी सुदर्शन मंडल ने बताया की नाला पुलिस अनुमंडल कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण करने आये हैं। जिसमें लंबित कांड, संवेदनशील कांड में जाँच की स्थिति क्या है। संबंधित पुलिस पदाधिकारी उन मामलों में किस तरह जाँच कर रहे हैं सही है या नही ये सब देखा जाता है। साथ ही उन्होंने कहा की कांड लिखने का पुलिस पदाधिकारीयों जो तरीका है वो सही नही है. गम्भीर मामले मर्डर, अपहरण, डकैती जैसे मामले में केस को जैसे लिखना चाहिए वो नही लिख पाते हैं. इसके लिये सभी को दिशा निर्देश दिया जारहा है की किस प्रकार से ऐसे गंभीर मामले को लिखा जाये. सिर्फ मामले दर्ज कर किसी को जेल भेज देंने से नही चलेगा कोई भी निर्दोष को जेल नही भेजना है जाँच सही से करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *