समाचार

गोमिया प्रखंड कार्यालय में कानूनी जागरूकता आयोजित

Spread the love

गोमिया,ख़ास बात इंडिया,विजय साव की रिपोर्ट:बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड कार्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित, एसडीजेएम दीपक कुमार साहू मुख्य रूप से मौजूद थे.नालसा,झालसा एवं डालसा के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से अनुमंडल के सभी प्रखंडों में लगातार कानूनी जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में 4 अक्टूबर को गोमिया प्रखंड कार्यालय में गरीबी उन्मूलन पर लोगों को जागरूक किया गया उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने गोमिया प्रखंड में हो रहे जागरूकता शिविर में बताई। साहू ने अपने संबोधन में कहा आजादी के 75 वें साल को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इसी को लेकर कानूनी जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आज गरीबी उन्मूलन मुद्दे पर चर्चा हो रही है सरकार की ओर से बहुत सारी लाभान्वित योजनाएं जरूरतमंदों को मिल रही है। मनरेगा के संबंध में भी विशेष जानकारियां दी गई और कहा सरकार द्वारा लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है इसमें गरीबों को बहुत सारी सुविधाएं दी जाती है इसका लाभ उठाने के लिए जानकारी दी.गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने कहा कानून के दायरे में सभी लोग रहते हैं कानून हमारे जीवन में बहुत जरूरी है बिना कानून के हम एक कदम भी नहीं चल सकते गोमिया में विधिक सहायता केंद्र खुला है और इस केंद्र में निशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है.

अधिवक्ता महुआ कारक में अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके कई सारी कानूनों की जानकारियां दी.
मंच का संचालन कर रहे अधिवक्ता सुभाष कटिहार में मोटरयान दुर्घटना, दहेज प्रथा, डायन प्रथा सहित कई सारी कानून की जानकारियां दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *