गोमिया,ख़ास बात इंडिया,विजय कुमार साव की रिपोर्ट:गोमिया प्रखंड अंतर्गत कांग्रेस का जन जागरण अभियान बैठक एवं विरोध प्रदर्शन
गोमिया कांग्रेस की बैठक 17 नवंबर को साईं कंपलेक्स के प्रांगण में हुआ।बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी जवाहर लाल सिन्हा इंटक उपाध्यक्ष विनोद सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडे मौजूद थे।इस बैठक में जन जागरण अभियान जिला प्रभारी जवाहर लाल सिन्हा ने कहा आज देश की जो हालत केंद्र की मोदी सरकार ने की है वह 70 वर्षों में आज तक किसी ने देखा नहीं देश की सारी चीजें बेचकर मोदी सरकार देश को चलाने का काम है कर रही है।पहले हम भारतीय रेलवे देखते थे। अब इंडियन रेलवे देखते हैं कुछ दिनों के बाद अडानी अंबानी रेलवे देखेंने को मिलेगा, महंगाई चरम पर है और देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ गई है।
हजारीबाग इटंक उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा रावण और सीता के देश में पेट्रोल और डीजल सस्ता है लेकिन राम के देश में महंगा है महिलाओं पर अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। देश की सारी चीजें निजीकरण करने पर तुल गई है। बैठक खत्म कर सभी कांग्रेसी जनों ने साईं निकेतन से पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन करते हुए गोमिया बैंक मोड़ तक पहुंची।मौके पर गोमिया प्रभारी जन जागरण सिन्हा लाल रजवार,बोकारो जिला महासचिव रामकिशन रविदास, गोमिया महिला प्रखंड सचिव उर्मिला देवी,कांग्रेस कोषाध्यक्ष फिरोज खान, यूथ कांग्रेस प्रखंड सचिव शंकर साव, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक शराफत अंसारी, अभय सिन्हा, कृष्णा सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।