June 25, 2026

पश्चिम बंगाल के बालू माफियाओं पर ईडी की दबिश;आसनसोल में भी चल रही छापामारी

आसनसोल:गैरकानूनी काम करने वालों की अब खैर नहीं। अवैध बालू कारोबार से करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर हवाला के माध्यम से उसकी हेराफेरी करने वाले सौरव के यहां। ईडी द्वारा की गई छापेमारी के बाद मनीष का लिंक मिला। लिहाजा आसनसोल समेत राज्य में अन्य ठिकानों में कार्रवाई की गई।आपको बता दूं कि बालू के इस वैध और अवैध कारोबार में मनीष बागड़िया के साथ आसनसोल के भी कई कारोबारियों की पार्टनरशिप है। जिनका आसनसोल में होटल और खानपान तथा इसके अलावा सरकारी कंपनियों में ठेकेदारी का भी कारोबार है। इस कार्रवाई के बाद उनकी भी नींद उड़ी हुई है। माना जा रहा है कि अगर जांच के दौरान उनका लिंक मिलता है तो ईडी उनकी भी कुंडली खंगाल सकती है।सूत्रों के मुताबिक, यह कारोबारी राज्य के विभिन्न जिलों में रेत घाटों का संचालन करते हैं, जिसमें करोड़ों रुपयों का लेनदेन शामिल है। माना जा रहा है कि यही कारण है कि आसनसोल में केंद्रीय एजेंसी ने यह कार्रवाई की है।पता चला है कि आसनसोल के साथ-साथ झाड़ग्राम, गोपीबल्लभपुर और लालगढ़ में भी रेत खदानों और इस कारोबार को चलाने वाली एक निजी कंपनी के दफ्तरों में एक साथ ED की छापेमारी चल रही है।समाचार लिखे जाने तक रेड जारी है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.