आसनसोल:सामाजिक संस्था पहल की ओर से बरनवाल धर्मशाला में बंगाल टाइगर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें चितरंजन, बर्नपुर,आसनसोल,रानीगंज,j पानागढ़ दुर्गापुर आद्रा, पुरुलिया बांकुड़ा, बीरभूम के साथ झारखंड और बिहार से भी प्रतियोगी आए थे170 प्रतियोगियों में प्रत्येक उम्र के स्त्री पुरुष और बच्चे थे जिसमें 8 दृष्टिहीन 5 दिव्यांग,1 थैलीसीमिया (blood cancer) के दिव्यांगो ने हिस्सा लिया
सबसे कम उम्र को प्रतियोगी सिर्फ 4 साल की थी।
सबसे दिलचस्प रहा नेत्रहीनों का चेस खेलना,वो भी बड़े तेजी से।
इसमें कुल 23000 कैश प्राइज और 31 ट्रॉफी और 10 मेडल दिया गया। सभी को प्रमाणपत्र 6 बार अल्पाहार और भोजन की व्यवस्था की गई।पहल के सचिव बीरेंद्र कुमार बरनवाल ने यह जानकारी दी।