आसनसोल: ‘ बच्चों में शिक्षा की आवश्यकता तो है ही,लेकिन इसके अलावा सम्मान और संस्कार की भावना भी होनी चाहिए।संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी है।’ ये कहना है मीडिया पर्सनैलिटी और इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा का।उन्होंने आसनसोल के एनएस रोड स्थित लक्ष्मी देवी बालिका विद्यालय में संस्था की ओर से आयोजित एक कर्मशाला को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, ‘ यही बच्चे आगे जाकर डॉक्टर और इंजीनियर बनेंगे।अगर इनमें संस्कार और सम्मान की भावना नहीं हुई तो समाज में इसका खराब असर होगा।’ चेयरमैन संजय सिन्हा ने बच्चों की व्यावहारिक ज्ञान की बारीकियां भी सिखाईं।इसके अलावा बच्चों में लेखन सामग्री भी वितरित किए गए।बच्चों ने अपनी प्रतिभाएं दिखाईं।स्कूल के हेडमास्टर विनय रजक ने चेयरमैन संजय सिन्हा को सम्मानित किया।श्री सिन्हा ने भी उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मान दिया।इस अवसर पर उपस्थित थे संस्था के पदाधिकारी प्रदीप सिंह,सतबीर सिंह, दिपक मित्रा,अमित सिंह,विवेक दास,रजनीश रंजन,प्रियंका बाउरी,राजन पासवान, जया साव,दशरथ यादव, हरेराम प्रसाद आदि।इस आयोजन में संस्था के स्पोर्ट्स विंग की भूमिका महत्वपूर्ण रही।