बर्नपुर:सावन का महीना आते ही चारों ओर भोले भंडारी के जयकारे गूंजने लगते हैं।कांवड़ियों की मंडली जलाभिषेक के लिए निकल पड़ती है।इसी क्रम में सामाजिक संस्था ‘ एक छोटी सी पहल ‘ ने सेवा यात्रा एवं प्रस्थान समारोह का आयोजन किया।ज्ञात हो कि इस्पात नगरी बर्नपुर से एक टीम बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुई।इससे पहले बारीक मैदान में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी,मीडिया पर्सनैलिटी तथा इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।संजय सिन्हा के साथ संस्था के जिला आब्जर्वर प्रदीप सिंह,जिला उपाध्यक्ष (माइनोरिटी विंग) मोहम्मद फहीम खान,जिला कनवीनर अमित सिंह,समाज सेविका सुनिधि शर्मा भी उपस्थित थे।अतिथियों का पुरजोर स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया।विधायक ने समीप के शिव मंदिर में नारियल फोड़ा।इसके बाद श्रद्धालुओं की टीम देवघर के लिए रवाना हुई।टीम के सदस्य देवघर में कांवड़ियों की सेवा करेंगे।संजय सिन्हा ने इस संवाददाता को बताया कि सावन के महीने का बहुत माहात्म्य है।यही कारण है कि इस महीने जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।मनोज कुशवाहा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।