:
आसनसोल:शहर के होटल द ग्रैंड में गोनू सलूजा की ओर से सावन मेले का आयोजन किया गया।इस मेले में महिलाओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति देखी गई।दर्जनों स्टॉल्स लगाए गए,जिनके माध्यम से विभिन्न घरेलू सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई ।यहां आईं महिलाओं ने जमकर खरीदारी भी की।साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।आयोजक गोनू सलूजा ने बताया कि यह आयोजन अपने आप में बेहद खास होता है।यहां आकर महिलाओं को एक अलग आनंद की अनुभूति होती है ।बच्चों ने भी जमकर एंजॉय किया।ज्ञात हो कि पिछले साल भी आसनसोल क्लब में इस मेले का आयोजन किया गया था ।