कोलकाता।:देश के प्रतिष्ठित बिजनेस रिसर्च एवं रैंकिंग प्लेटफॉर्म हुरुन इंडिया ने नियो वेल्थ मैनेजमेंट के सहयोग से ताज बंगाल, कोलकाता में भव्य ‘स्टार्स ऑफ द ईस्ट 2026’ सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अग्रणी उद्योगपतियों और उद्यमियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मैथन अलॉयज़ लिमिटेड के चेयरमैन सुभाष अग्रवाला को उद्योग जगत में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, विनिर्माण क्षेत्र के विस्तार, निर्यात को बढ़ावा देने तथा बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘स्टार्स ऑफ द ईस्ट 2026’ सम्मान प्रदान किया गया।
पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल (आईएएस) ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सुभाष अग्रवाला ने इसे अपने सहयोगियों, कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए हुरुन इंडिया और नियो वेल्थ मैनेजमेंट के प्रति आभार व्यक्त किया।
हुरुन इंडिया ने सुभाष अग्रवाला को ऐसे प्रेरणादायी उद्योगपति के रूप में सम्मानित किया, जिन्होंने भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, पूर्वी भारत के औद्योगिक विकास को गति देने तथा अपनी दूरदर्शी सोच और नवाचार के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उनके नेतृत्व में मैथन अलॉयज़ लिमिटेड ने उत्पादन क्षमता, निर्यात और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
इस गरिमामय समारोह में उद्योग जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों, कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों तथा गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पूर्वी भारत के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्योगपतियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया।