सांसद ने देशबंधु महाविद्यालय को दिया तीस लाख रुपये का अनुदान ;नेता जी सुभाष ओपेन युनिवर्सिटी के स्टडी सेन्टर का किया उद्घाटन
चित्तरंजन:(पारो शैवलिनी की रपट) चित्तरंजन : रेलनगरी के देशबंधु महाविद्यालय भवन में शनिवार को नेता जी सुभाष ओपेन युनिवर्सिटी के स्टडी सेन्टर का उद्घाटन किया। समय से लगभग घंटे भर देर से महाविद्यालय परिसर में उनकी काले रंग की गाड़ी प्रवेश किया।इसके पूर्व चिरेका के तीन नम्बर प्रवेश द्वार पर उनका भव्य स्वागत किया गया।मौके पर आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा के साथ सालानपुर प्रखंड के अध्यक्ष भोला सिंह,मोहम्मद अरमान,गवर्तृनिग णमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्यामल गोप,राहुल समेत गवरनिग वाडी के अध्यक्ष मुकुल उपाध्याय के साथ सैकड़ों की संख्या में पार्टी सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय के विकास के लिए सांसद ने तीस लाख रुपये का अनुदान दिया। सांसद ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ महाविद्यालय के गुरूजनों को संबोधित करते हुए कहा,शिक्षा के माहौल में लगातार इजाफा करने के लिए हमारे मुख्यमंत्री ने अपने नाम की सार्थकता को बनाये रखते हुए अपनी पुरी ममता खासकर छात्राओं पर विशेष रूप से लूटा रही है।इसलिए मैं यह कहना चाहता हूँ कि महाविद्यालय के परिसर को साफ-सुथरा रखते हुए पढ़ाई के साथ अपने दोस्तों तथा गुरूजनों का आदर भाव बनायें रखें। (वाक्स न्यूज) शान्ति निकेतन सा माहौल है यहाँ * देशबंधु महाविद्यालय में रवीन्द्रनाथ टैगोर के शान्ति निकेतन जैसा ही माहौल है। परन्तु,महाविद्यालय परिसर में गर्मी के मौसम में सांप-बिच्छू और कैम्पस के बाहर शातिर लोमड़ियो को विचरण करते हुए आसानी से देखा जा सकता है। शनिवार को ही सांसद के आने के पूर्व जिस भवन का उद्घाटन होना था उसके ठीक बगल में सफाई के दौरान एक हाथ लम्बा धामिन साँप देखने को मिला।छात्रों ने भी बताया,यह सब आम बात है।

आपसी भाईचारे का मिसाल बना ईद मिलन समारोह;आयोजक यास्मीन सुल्ताना ने जताई खुशी
पश्चिम बंगाल में कई पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति और तबादले
मैथन अलॉयज लिमिटेड के सीएमडी सुभाष चंद्र अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्व स्तरीय एथलीटों, राष्ट्रीय और राज्य चैंपियनों को सम्मानित किया गया
पश्चिम बंगाल के बालू माफियाओं पर ईडी की दबिश;आसनसोल में भी चल रही छापामारी
सिविल लाइंस में ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’, आत्मनिर्भर भारत का संदेश देंगे रेलमंत्री वैष्णव