सूर्य मंदिर योग समिति द्वारा योग महोत्सव का आयोजन
कुल्टी:कुल्टी विधानसभा अंतर्गत नियामतपुर सूर्य मंदिर परिसर में मंगलवार को प्रातः काल पांच बजे से सूर्य मंदिर योग समिति द्वारा योग महोत्सव का आयोजन किया गया।हरिद्वार पावन भूमि से पधारे परम् पूज्य योगगुरु बाबा रामदेव जी महाराज के परम् पूज्य शिष्य स्वामी विश्वदेव जी (केन्द्रीय प्रभारी – युवाभारत पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार और परम् पूज्य स्वामी कौशलदेव जी केन्द्रीय प्रभारी – युवा भारत पतंजलि योगपीठ के सानिध्य में एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन हुआ।
जिसमें हजारों की संख्या में साधक साधिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस योग शिविर का लाभ उठाया।सर्वप्रथम हरिद्वार से पधारे आगंतुक अतिथियों को पुष्प हार पहनाकर, अंगवस्त्र पहनाकर और महिला साधिकाओं द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात योगाभ्यास कराया गया।योगाभ्यास के दौरान गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ हवन का भी आयोजन किया गया।इस आयोजन में विरेन्द्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह,घनश्याम बंसल,तामसी राय और अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।इस आयोजन में सूर्य मंदिर सूर्य धाम मंदिर कमिटी, नियामतपुर छठ पूजा समिति और सूर्य मंदिर योग समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा है।

नियामतपुर हरिजन पाड़ा में मारपीट मामले में पुलिस का शिकंजा, छापेमारी से इलाके में हड़कंप
आपसी भाईचारे का मिसाल बना ईद मिलन समारोह;आयोजक यास्मीन सुल्ताना ने जताई खुशी
पश्चिम बंगाल में कई पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति और तबादले
मैथन अलॉयज लिमिटेड के सीएमडी सुभाष चंद्र अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्व स्तरीय एथलीटों, राष्ट्रीय और राज्य चैंपियनों को सम्मानित किया गया
पश्चिम बंगाल के बालू माफियाओं पर ईडी की दबिश;आसनसोल में भी चल रही छापामारी
अखिलेश यादव ने की टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात;चुनाव में धांधली का लगाया आरोप
फिर सक्रिय हुआ ‘कोयला रंगदारी नेटवर्क’, चुनाव के बाद नई हलचल