यूट्यूबर धृतराष्ट्र दत्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग,थाने में मामला दर्ज
कोलकाता:सोशल मीडिया पर किसी के बारे में भी अनाप – शनाप बोलने और बदनाम करने की एक गलत परंपरा – सी चल पड़ी है।ऐसा ही एक मामला आया है उत्तर 24 परगना अगरपाड़ा से।इसी इलाके का रहने वाला एक यूट्यूबर धृतराष्ट्र दत्ता ने खास बात मीडिया हाउस से जुड़े खास बात इंडिया, हैली खास बात,खास वार्ता,इनसाइड स्टोरी न्यूज तथा एनजीओ खास बात वेलफेयर सोसायटी के लोगोज का,यूट्यूब चैनल (टीटूमीर न्यूज बंगला) और फेसबुक पेज (आदर्श टीटूमीर पत्रिका) पर एक पोस्ट के दौरान गलत तरीके से इस्तेमाल किया है।किसी दूसरे शख्स पर आरोप लगाते हुए खास बात मीडिया ग्रुप के लोगोज का इस्तेमाल किया गया है।ऐसा प्रतीत होता है कि वह इस मीडिया ग्रुप को बदनाम करना चाहता है।इसके खिलाफ ग्रुप के एडिटर इन चीफ संजय सिन्हा ने डिजिटल इंडिया के सीनियर डायरेक्टर,रजिस्ट्रार ऑफ़ न्यूज पेपर्स फिर इंडिया, डीएम;नॉर्थ 24 परगना,प्रेस क्लब कोलकाता,प्रेस क्लब ऑफ इंडिया,वेस्ट बंगाल मीडिया फोरम,वेस्ट बंगाल न्यूज पोर्टल रिपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन,यूट्यूब,फेसबुक तथा जिला प्रेस क्लब बारासात को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।यूट्यूबर खुद को आदर्श टीटूमीर पत्रिका का संपादक बताता है,जबकि इस नाम से आरएनए पंजीयन सूची में कोई नाम नहीं है।ज्ञात हो कि मीडिया ग्रुप के रिपोर्टर अमिताभ चक्रवर्ती ने बेलघरिया थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई है।

नियामतपुर हरिजन पाड़ा में मारपीट मामले में पुलिस का शिकंजा, छापेमारी से इलाके में हड़कंप
आपसी भाईचारे का मिसाल बना ईद मिलन समारोह;आयोजक यास्मीन सुल्ताना ने जताई खुशी
पश्चिम बंगाल में कई पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति और तबादले
मैथन अलॉयज लिमिटेड के सीएमडी सुभाष चंद्र अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्व स्तरीय एथलीटों, राष्ट्रीय और राज्य चैंपियनों को सम्मानित किया गया
पश्चिम बंगाल के बालू माफियाओं पर ईडी की दबिश;आसनसोल में भी चल रही छापामारी
अखिलेश यादव ने की टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात;चुनाव में धांधली का लगाया आरोप
फिर सक्रिय हुआ ‘कोयला रंगदारी नेटवर्क’, चुनाव के बाद नई हलचल