कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद मुर्शिदाबाद जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के दो सांसदों ने अब मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। शनिवार को मुर्शिदाबाद से सांसद अबू ताहिर खान और जंगीपुर से सांसद खलीलुर रहमान ने नबान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अबू ताहिर खान ने आरोप लगाया कि राज्य में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। खान ने कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कृपया इसे रोका जाए। हमें नमाज अदा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।