दुर्गापुर/ रानीगंज : दुर्गापुर अंगतपुर इंडस्ट्रियल संगठन और बाबूनारा इंडस्ट्रियल ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख अनिल अग्रवाल ने बर्धमान दक्षिण की विधायक एवं राज्य की उद्योग, वाणिज्य और उद्यम राज्य मंत्री मौमिता बिस्वास मिश्रा से मुलाकात की।मुलाकात के दौरान अनिल अग्रवाल ने मंत्री को दुर्गापुर-आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र के उद्यमियों के सामने आ रही समस्याओं और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।अनिल अग्रवाल ने बताया कि मंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और औद्योगिक विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बंगाल में उद्योग और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
*फोटो कैप्शन: उद्योग, वाणिज्य राज्य मंत्री मौमिता बिस्वास मिश्रा से मुलाकात करते अनिल अग्रवाल