July 8, 2026

अखिलेश यादव ने की टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात;चुनाव में धांधली का लगाया आरोप

कोलकाता: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव  गुरुवार को कोलकाता पहुंचे और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात की। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के हालिया चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल में जो कुछ हुआ है, वह लोकतंत्र को खत्म करने का एक तरीका है। शायद किसी ने भी लोकतंत्र को उतना नुकसान नहीं पहुंचाया है, जितना बीजेपी ने पहुंचाया है। बीजेपी वाले किसी महिला को आगे बढ़ते हुए कभी नहीं देख सकते। यहां वोटिंग तो हुई है, लेकिन लोगों ने अपनी मर्जी से ज़्यादा दबाव में आकर वोट दिया है।अखिलेश यादव ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में उपचुनाव हुए तो सेना तैनात करके मतदान रोक दिया गया। बंगाल में लोकतंत्र को नष्ट करने का एक तरीका निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां मतदान तो हुआ है, लेकिन लोगों ने दबाव में आकर वोट डाला है। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल में इतनी नफरत भरी और नकारात्मक राजनीति करेगी।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.