समाचार

शताक्षी महिला मंडल,पांडबेश्वर शाखा ने जरूरतमंदों की मदद की

Spread the love

आसनसोल:शताक्षी महिला मंडल पांडेश्वर शाखा के तरफ से पांडेश्वर के नवपाड़ा में पहला वैशाख और बढ़ती गर्मी को देखते हुए 25 जरूरतमंदों में गर्मी के लिए सत्तू, गुड़,तरबूज , साड़ी, धूप से बचने के लिए छाता, ठंडा पानी के लिए घड़ा आदि का वितरण किया । बताते चलें कि शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पिता पंडा जी, उपाध्यक्ष प्रीति सिंह जी, उपाध्यक्ष संचिता राय जी, के मार्गदर्शन में कार्यक्रम किया गया। अध्यक्ष का कहना है कि गर्मी बहुत हो रही है ।हम लोग गर्मी को तो हटा नहीं सकते पर जितना होगा हम लोग जरूरतमंदों को गर्मी में थोड़ी ठंडक मिले ऐसा प्रयास कर रहे हैं। इसलिए यह सामग्री का वितरण किया गया है। पांडेश्वर की अध्यक्ष संजुक्ता नायक ने इन लोगों को साड़ी, छाता ,सत्तू ,गुड़, तरबूज, ठंडा पानी के लिए सुराही दिया। इन महिलाओं में सामग्री लेने के बाद काफी खुशी देखी गई। सभी ने यही दुआ दी कि आप लोगों ने इतनी गर्मी में हम लोगों के बारे में सोचा यह बहुत बड़ी बात है। आप लोग ऐसा ही हमेशा हम लोग के साथ खड़े रहिएगा तो हमें कभी कोई समस्या नहीं होगी । आज के समय में कोई किसी के बारे में नहीं सोचता पर आज भी हमारे आसपास कुछ ऐसी संस्था है जो लोगों की मदद के लिए आगे आती है ,उनमें से एक है शताक्षी महिला मंडल। यह संस्था भी जरूरतमंदों के लिए काम करती है, और हर बार जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर हाजिर है । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे शताक्षी महिला मंडल पांडेश्वर शाखा के अध्यक्ष संजुक्ता नायक और उनके संस्था के तमाम सदस्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *