नई दिल्ली:विश्व स्तर पर कायस्थों के उत्थान और कल्याण में लगी संस्था ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के कदम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।शनिवार को संस्था की ओर से इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के मल्टी परपस हॉल में आयोजित नेशनल कमिटी की बैठक के दौरान कई पहलुओं पर चर्चा हुई और कई अहम फैसले लिए गए।पहले सत्र की अध्यक्षता संस्था के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने की।मंच संचालन अनुराग सक्सेना ने किया।राजीव रंजन ने अध्यक्षीय भाषण के दौरान सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मकसद दुनिया भर के कायस्थों को एक मंच पर लाना है।हर क्षेत्र में कायस्थों की सक्रिय भागीदारी है,लेकिन एकजुट नहीं होने के कारण इस समुदाय का समुचित कल्याण नहीं हो पा रहा है।समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ।दूसरे सत्र में महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।इस दौरान मुख्य अतिथि जाने माने फिल्म अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद रहे।उन्होंने अपने वक्तव्य में कायस्थ समाज को सर्वोपरि बताया।संस्था की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने भी संबोधित किया और कुटीर उद्योग तथा चैंबर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि अर्जित करने वाली 35 विभूतियों को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया,जिनमें नेपाल के कौशलेंद्र दास,गायक जुबिन सिन्हा, अकु श्रीवास्तव पंकज कर्ण,सुषमा श्रीवास्तव,संजय रायजादा,डॉक्टर महीप भटनागर,संदीप मारवाह,आनंद सिन्हा आदि शामिल हैं।संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदित्य नारायण,राष्ट्रीय सचिव संजय सिन्हा,राकेश अम्बष्टा,राजेश श्रीवास्तव,दीपक अभिषेक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संस्था की सदस्यता हेतु एक नंबर भी जारी किया गया।