बड़ी खबर

आद्रा मंडल में पीएनआई एवं एनआई कार्य के लिए ट्रेनों का विनियमन

Spread the love

आसनसोल, 16 फरवरी, 2023दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के जयचंडी पहाड़ स्टेशन पर नई पैदल ऊपरी पुल (एफओबी) का गर्डर तैयार करने के लिए और पुरुलिया स्टेशन पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 19.02.2023 (रविवार) को 11.20 बजे से 16.15 बजे तक चार घंटे और पचपन मिनट (4.55 घंटे) के लिए और 18.02.2023 (शनिवार) को 10.50 से 13.50 बजे तक और 15.40 से 17.40 बजे तक पाँच घंटे (5 घंटे) के लिए और 19.02.2023 (रविवार) को 10.30 से 18.30 बजे तक आठ घंटे (8 घंटे) के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लगाया जाएगा।

फलस्वरूप ट्रेनों के परिचालन के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई हैं :

ट्रेनों का रद्दकरण:

08174 (टाटा-आसनसोल) मेमू स्पेशल (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा)

13512/13511 (आसनसोल-टाटा-आसनसोल) इंटरसिटी एक्सप्रेस (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा)

08644/08643 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू स्पेशल (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा)

03594/03593 (आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल) मेमू स्पेशल (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा)

संक्षिप्त समापन / संक्षिप्त प्रारंभ :

08173 (आसनसोल-टाटा) मेमू स्पेशल (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा) का आद्रा में संक्षिप्त समापन होगा। आद्रा और टाटा के बीच सेवा रद्द रहेगी।

08652 (आसनसोल-बाराभूम) मेमू स्पेशल (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा) आद्रा से चलेगी। आसनसोल और आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी।

पुनर्निर्धारण :

18184 (दानापुर-टाटा) एक्सप्रेस (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा) दानापुर से 2 घंटे के लिए फिर से निर्धारित की जाएगी।

यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए गहरा खेद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *