समाचार

धनबाद:असहायों और गरीबों के बीच भाजपा नेता कर रहीं कंबल का वितरण

Spread the love
  • धनबाद:बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह लगातार झरिया और धनबाद में असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर रही हैं ।आज उसी क्रम में श्रीमती सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिल उन्हे अपने अपने क्षेत्रों में कंबल वितरण करने के लिए सौंपा। वही श्रीमती सिंह ने बताया कि इस बढ़ती ठंड में हर साल की भांति धनबाद झरिया सिंदरी बाघमारा समेत कई अन्य क्षेत्रों में कंबल वितरण उनके द्वारा किया जाता रहा है और इस वर्ष भी उनके माध्यम से इस कड़ाके की ठंड में असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य जारी है वही श्रीमती सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा भी कंबल वितरण का प्रावधान है लेकिन कोयला लोहा चावल घोटाले की तरह अब गरीबों को कंबल वितरण करने में भी बंदरबांट हो रहा है उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिलीं है कि पिछले तीन वर्षो के कार्यकाल में धनबाद जिले समेत झरिया में कंबल वितरण के कार्य में लगे कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सरकारी पदाधिकारियों द्वारा कंबल वितरण भी घोटाले की भेंट चढ़ गया है सरकारी कंबल की बंदरबांट होने से गरीब और असहाय लोग कंबल पाने से वंचित रह जा रहे हैं लेकिन उनके माध्यम से जितना भी बन पड़ेगा वो जरूरतमंदों के बीच अपना योगदान देती रहेंगी इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नौशाद खान अल्प संख्यक मोर्चा झरिया नगर अध्यक्ष मजहर शाह आशिफ खान छोटू खान शकीला खातून उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *