प्रादेशिक

पश्चिम बंगाल:मंत्री सुब्रत साहा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Spread the love

कोलकाता:खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यानिकी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सुब्रत साहा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। वह मुर्शिदाबाद में सागरदिघी के विधायक थे। गुरुवार को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक साहा दिल की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें इलाज के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक जताया है। आज सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई।सूत्रों के मुताबिक, सुब्रत साहा का हाल ही में कोलकाता में पित्ताशय का ऑपरेशन हुआ था। हालांकि, वह ठीक हो गए और बुधवार सुबह मुर्शिदाबाद लौट गए थे। लेकिन रात में फिर तबीयत खराब हुई। उसके बाद उन्हें बहरामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।मंत्री के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में लिखा, सुब्रतबाबू के साथ मेरे लंबे समय से व्यक्तिगत संबंध थे। उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सुब्रत साहा के निधन से राजनीतिक जगत में एक शून्य पैदा हो गया है। सुब्रत साहा के परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *