धनबाद:धनबाद जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष संतोष सिंह एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने धैया गोकुल बंग्लो में बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की एवं महत्वपूर्ण राजनीतिक बिंदुओं पर चर्चा किया और श्री सिंह ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संतोष सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
