झरिया: बोरागढ़ ओपी अंतर्गत शिमलाबहाल आदर्श नगर मे शनिवार की देर रात करीब एक बजे असमाजिक तत्वों ने छह बाइक और एक आल्टो कार मे आग लगा दी।जिससे सभी वाहन जलकर राख हो गया।मुहल्ले के गैराज मे पांच बाइक और एक आल्टो रखा था।वहीं गली मे रखे एक बाइक मे आग लगा दी।आग लगने के कारण सभी वाहन धू धू कर जलने लगा।मुहल्ले वालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।तबतक सभी वाहन जल कर राख हो गया।आग किसने और कौन लगाई इसकी जानकारी अभी नही चल पाया है। रविवार की रात सूचना पाकर सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार, बोरागढ़ और झरिया पुलिस पहुंच मामले की छानबीन की।जहा इसकी जानकारी मिलने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह शिमलाबहाल पहुंची। वही श्रीमती सिंह ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 30वर्षो में ऐसा कभी नहीं हुआ है और आज अपराधी तत्व के लोगो में प्रशाशन का भय नहीं रहा पिछले 3 वर्षो में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और झरिया प्रशासन आंख मूंदे बैठी है आज के दौर मे झरिया और बोरागढ़ पुलिस निष्क्रिय हो गई है।इस क्षेत्र मे हत्या लूट पाट जैसी संगीन जुर्म में इजाफा हुआ है।पर पुलिस मामले के उद्भेदन करने मे शुन्य साबित हो रही हैं।श्रीमती सिंह ने झरिया पुलिस से इस घटना का उद्भेदन करते हुए असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी करने की मांग की है। वही उन्होंने मामले में उच्च प्रशासन अधिकारियों से भी इस बाबत बात करने की बात कही बता दे कि जले हुए बाइक मे ठेकेदार शिवप्रकाश सिंह रामप्रकाश सिंह जीतन सिंह जीतन यादव कृष्णा और पुनचुन नामक व्यक्ति का बताया जाता है।मुहल्ले वालों का कहना है कि आग किसने और क्यू लगाई।यह पता नहीं है।बताया कि सबसे पहले मुहल्ले के पल्सर बाइक मे आग लगाई।जब लोग वहां आग बुझाने लगे तब पता चला कि गैराज मे रखे आल्टो और बाइक मे भी आग लगा दी गई है।पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।असमाजिक तत्वों ने गैराज का ताला तोड़कर अंदर घूसे थे।
