राष्ट्रीय

मुंबई:राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित हुईं कई विभूतियां

Spread the love

मुंबई: ‘मुंबई प्रेस क्लब’ में हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय सम्मान समारोह’ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए 31 गणमान्य व्यक्तियों को क्रमशः साहित्य भूषण, शिक्षा भूषण, समाज सेवा भूषण, कला भूषण तथा हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तानी प्रचार सभा के मानद सचिव श्री फिरोज पैच, आमंत्रित अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता डॉ. रोहित राज, भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त सैनिक कमोडोर बिमन मिस्त्री, संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय, सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. वागीश सारस्वत तथा श्री संजीव निगम उपस्थित थे।
संस्था द्वारा सम्मान हेतु चयनित डॉ. वागीश सारस्वत, श्री सतीश सिंह, डॉ. राखी उपाध्याय, डॉ. गरिमा पांडेय, डॉ. विशाखा बिस्सा, श्री पंकज मिश्र, श्रीमती रमा निगम, श्रीमती शची मिश्रा, श्री जय प्रकाश नागला, सुश्री सारिका ठाकुर, डॉ. ऋषिकेश मिश्र, डॉ. प्रणव शर्मा ‘शास्त्री’, डॉ. प्रणिता गोस्वामी, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. रोहित राज, श्रीमती अर्चना पाण्डेय, डॉ. पापल लिल्हारे, सुश्री नीरू सिंह, श्रीमती दीपा गुप्ता, सुश्री आयुषी कुमारी, श्रीमती नंदिता माजी शर्मा, श्री जगदीश प्रसाद शर्मा, डॉ. महिमा त्रिपाठी, श्री पवन भारती, श्रीमती भावना तिवाड़ी, श्री राजेश श्रीवास्तव, डॉ. अरुण प्रताप सिंह भदौरिया, श्री समीर अहमद, श्रीमती वंदना त्रिपाठी तथा डॉ. शंभु बाबय प्रभुदेसाई को सम्मानित किया गया।भारत की 100 जेलों में लाइब्रेरी की स्थापना करने वाली संस्था हिंदुस्तानी प्रचार सभा को हिंदी अकादमी, मुंबई ने विशेष रूप से सम्मानित किया। यह सम्मान संस्था के मानद सचिव श्री फिरोज पैच जी को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा 26/11 हमले में शहीद जवानों तथा मारे गए बेगुनाह नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद संविधान को याद करते हुए डॉ. वागीश सारस्वत ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। इसके बाद राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने देश के विभिन्न राज्यों से उपस्थित अतिथियों का परिचय तथा उनका स्वागत करते हुए कहा कि- यह लोगों का प्रेम और विश्वास है जो उन्हें मुंबई महानगर तक खींच लाया। लोगों को एक सूत्र में पिरोने तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार को मिलकर आगे बढ़ाने का इससे बड़ा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता। मुख्य अतिथि श्री फिरोज पैच, कमोडोर बिमन मिस्त्री तथा डॉ. वागीश सारस्वत ने अपने भाषण में इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय को शुभकामनाएं प्रदान कीं तथा भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *