प्रादेशिक

धनबाद:दिव्यांगों के स्कूल ने मनाया बाल दिवस,विधायक पहुंचे

Spread the love
धनबाद: सोमवार को  जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों के विशेष स्कूल पहला कदम में  भारत के पहले प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस मनाने आये धनबाद के म विधायक राज सिन्हा और     मुरारी भारती। सभी बच्चों के साथ मिलकर राज  सिन्हा ने  जवाहर लाल  की तस्वीर पर  पुष्प अर्पित कर केक काटकर   बच्चों के बीच   आज के दिन  की शुभकामनाएं दी। राज सिन्हा ने बताया कि बच्चे हमारे देश   के सुनहरे कल का भविष्य है,  जिसके लिए उन्हें शिक्षण प्रशिक्षण जरूरी है जो पहला कदम स्कूल  बखूबी निभा रहा है।  बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को  चाचा नेहरू  के बारे में जानकारी देते हुए   स्वादिष्ट भोजन वितरण किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य संगीत का मजा लेते हुए बाल दिवस   सेलिब्रेट किया  और भोजन का आनंद लिया।