समाचार

धनबाद:क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Spread the love
  1. धनबाद: क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 1 से आठवीं तक के बच्चों ने विज्ञान में अनेक मॉडल तथा चित्रों का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शर्मिला सिन्हा ने अपने कर- कमलों द्वारा फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों को अपने आस-पास हो रहे क्रियाकलापों में विज्ञान की उपस्थि‍ति का अनुभव कराना और ज्ञात कराना कि हम भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण से अधिगम प्रक्रिया को जोड़कर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं तथा अनेक समस्याओं का समाधान भी कर सकते हैं।इस प्रदर्शनी में बच्चों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। अतिथियों ने बच्चों की अनूठी प्रतिभा, परिश्रम एवं शिक्षकों के सहयोग की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *