समाचार

श्री झरिया धनबाद गौशाला के 102 वें वार्षिक अधिवेशन में गौ माता की सुरक्षा का संकल्प

Spread the love

गौ हत्या महापाप है: रागिनी सिंह

: झरिया के बस्ताकोला स्थित श्री झरिया धनबाद गौशाला का 102 वां वार्षिक अधिवेशन व गोपाष्टमी मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह,महेंद्र कुमार अग्रवाला, मुरलीधर पोद्दार, द्वारका प्रसाद गोयनका ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम कि शरुआत की। इस दौरान गौशाला समिति द्वारा धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए भाजपा के सांसद पशुपति नाथ सिंह और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि गौ रक्षा के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। गाय बचेगी तो संसार का अस्तित्व बचेगा। गाय गौशाला में ही सुरक्षित है। सरकार की पाबंदी के बाद भी तस्करी जोरों पर है। गौ तस्करी पर जल्द ही लगाम लगेगी। गौ हत्या महापाप है।
कहा कि गौशाला की आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई है। इसे मजबूती प्रदान करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस दौरान भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने गौशाला को दस हजार रुपये दान स्वरूप दी है। साथ ही गौ माता को चुनरी ओढ़ाकर गुड़ रोटी खिलाई। कहा कि गौशाला ही एक ऐसी संस्था है जो घाटे में रहकर भी चल रही है। गौशाला का विकास कार्य आगे भी जारी रहेगा। उपस्थित लोगों से कहा कि वे सभी संकल्प लें कि गौधन को सड़कों पर नहीं छोड़ेंगे और उसकी रक्षा के लिए हमेशा समाज में भागीदारी निभाएंगे, हरि प्रकाश लाटा जयप्रकाश देवरालिया, विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय ने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। गौ सेवा भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा जैसे पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए हमें अपने परिवार व पड़ोस के बीच गौ सेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करना होगा। मंचासीन अतिथियों ने गौशाला के आय-व्यय की पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल एवं संचालन विनोद शर्मा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *