आसनसोल,खास बात इंडिया:आसनसोल के धर्मपल्ली मैदान में जगधात्री पूजा का आयोजन किया गया है।पिछले 15 वर्षों से यहां पूजा की जा रही है।इस बार 16 वां वर्ष है।स्थानीय लोगों में इस पूजा की लेकर काफी उत्साह है।आयोजकों ने बताया कि इस बार भी हर रोज लोगों को भोग खिलाया जा रहा है।नवमी के दिन भोग वितरण का विशाल आयोजन किया गया है।सुबह से लेकर रात तक लोग इसका आनंद ले पाएंगे।5 दिनों तक यह उत्सव चलता है।पूजा कमिटी के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मुहल्ले के लोगों के सपोर्ट से यह उत्सव प्रत्येक वर्ष होता है।इस बात लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था की गई है। इस बार आनंद आश्रम की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है।प्रतिमा भी मनमोहक है।
