राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल:कायस्थ समाज के लोगों ने की अपने कुल देवता चित्रगुप्त की पूजा

Spread the love

आसनसोल:पूरे पश्चिम बंगाल में विभिन्न जगहों पर कायस्थ समाज के लोगों ने की अपने कुल देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। आसनसोल,बर्नपुर,कोलकाता,रानीगंज,कुल्टी, जे के नगर, अंडाल,दुर्गापुर,लिलुआ,पुरुलिया,बांकुड़ा तथा अन्य शहरों में कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ चित्रगुप्त की पूजा पूरे विधि विधान के साथ की। ज्ञात हो कि, चित्रगुप्त को स्वर्ग में विशेष स्थान दिया गया है।इंसान के कर्मों का लेखाजोखा उन्हीं के पास रहता है।कायस्थ समाज की उत्पत्ति उन्हीं से हुई है,इसलिए समाज में कायस्थों का एक विशेष स्थान है। जे के नगर में भी चित्रगुप्त की पूजा विधिवत की गई।पश्चिम बंगाल कायस्थ समाज के सचिव भानु शरण श्रीवास्तव,संयोजक रोशन प्रसाद,सत्येंद्र श्रीवास्तव,रविन्द श्रीवास्तव आदि यहां मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *