धनबाद:धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह की सास कुंती देवी के देहांत होने की सूचना उपरांत आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह उनके आवास पहुंची एवं सांसद की धर्मपत्नी मीरा सिंह से मिलकर उन्हें अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। वही इस मौके पर सांसद पशुपति सिंह ,भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ,पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा के गणमान्य सदस्य मौजूद थे।
