क्राइम

झारखंड:शादी से किया इंकार तो जलाकर मार डाला,मुख्यमंत्री ने दिया सहयोग का आश्वासन

Spread the love

दुमका: झारखंड के दुमका में  एक और हृदय विदारक घटना हुई। शादी से इंकार करने पर पेट्रोल छिड़क जलाई गई  एक युवती । आज युवती की मौत हो गई है। बेहतर इलाज के लिए  रांची के रिम्स भेजी गई पीड़िता की वहां पहुंचते ही मौत हो गई। ज्ञात हो कि जरमुंडी के भालकी गांव में एक 19 वर्षीय युवती मारुति कुमारी को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। आरोपी युवक राजेश राउत को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मारुति की हत्या पर शोक जाहिर करते हुए पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि झारखंड के दुमका में ही पिछले दिनों एक और लड़की को इसी तरह शाहरुख नाम के आरोपी ने शादी से   इंकार पर जलाकर मार डाला था।सूत्रों के मुताबिक राजेश और मारुति के बीच पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में ब्रेकअप हो गया था। लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला राजेश राउत की इसी साल किसी दूसरी लड़की से शादी हो चुकी है। इसके बाद भी वह मारुति कुमारी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। मारुति कुमारी जामा के भैरवपुर गांव की रहने वाली है। वह अपने नाना किशन रावत के घर भालकी गांव के भरतपुर टोला में आई थी। गुरुवार की देर रात करीब एक बजे मारुति के नाना के घर मे ही पेट्रोल डाल जला दिया। गंभीर रूप से घायल मारुति कुमारी को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे रिम्स रेफर किया गया था।

 

साभार