राष्ट्रीय

नबान्न अभियान के तहत पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष,शुभेंदु और लॉकेट चटर्जी गिरफ्तार

Spread the love

Kolkata:पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से भाजपा समर्थक नबान्न पहुंच रहे हैं और उन्हें रोकने के लिए पुलिस हर तरह के हथकंडे के प्रयोग कर रही है। आंसू गैस के अलावा पानी के फोर्स से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है।पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है।  वे नबान्न मार्च में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद सुवेंदु ने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। ये भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल है। बंगाल की जनता ममता जी के साथ नहीं है इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं। सुवेंदु के अलावा राहुल सिन्हा और लॉकेट चटर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *